एक आदमी झूठ पकड़ने वाला रोबोट खरीद कर लाया जो आदमी को झूठ बोलने पर थप्पड़ मारता था उसने रात के खाने के समय पर इसका परीक्षण करने की सोची!

बाप: बेटा, आज तुम स्कूल के समय पर कहाँ थे?

बेटा: स्कूल में ही था पापा!

रोबोट ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया!

बेटा: बताता हूँ! दोस्त के साथ डी.वी.डी पर पिक्चर देख रहा था!

बाप: कौन सी?

बेटा: कुंग -फु -पंडा!

रोबोट ने फिर से बच्चे को थप्पड़ मार दिया!

बेटा: ठीक है बताता हूँ, ये एक अश्लील पिक्चर थी!

बाप: क्या? जब मैं तुम्हारी उम्र का था तो मुझे पता भी नहीं था की ऐसी पिक्चर भी होती है!

रोबोट ने बाप को एक थप्पड़ मार दिया!

माँ: हा हा हा कर हंसने लगी, आख़िरकार बेटा तो ये तुम्हारा ही है न!

और रोबोट ने माँ को थप्पड़ मार दिया! :D