Friday, February 13, 2026
No Result
View All Result
LoveSove.com ~ Festival Wishes, Shayari's & Quotes
No Result
View All Result
LoveSove.com ~ Festival Wishes, Shayari's & Quotes
Home Inspirational Stories

Imperfection is perfection

June 4, 2014
in Inspirational Stories
8 1

judo-tallent-lovesove

जापान के एक छोटे से कसबे में रहने वाले दस वर्षीय ओकायो को जूडो सीखने का बहुत शौक था . पर बचपन में हुई एक दुर्घटना में बायाँ हाथ कट जाने के कारण उसके माता -पिता उसे जूडो सीखने की आज्ञा नहीं देते थे . पर अब वो बड़ा हो रहा था और उसकी जिद्द भी बढती जा रही थी .

अंततः माता -पिता को झुकना ही पड़ा और वो ओकायो को नजदीकी शहर के एक मशहूर मार्शल आर्ट्स गुरु के यहाँ दाखिला दिलाने ले गए .

गुरु ने जब ओकायो को देखा तो उन्हें अचरज हुआ कि , बिना बाएँ हाथ का यह लड़का भला जूडो क्यों सीखना चाहता है ?

RelatedPosts

Story Of Virat Kohli

Inspirational Quotes On Insomnia, Insomnia Status For Whatsapp

Interesting Quotes For Whatsapp Status, Interesting Daily Quotes

Best Smile Quotes That Will Make Your Day Beautiful

Best Status In Hindi For Whatsapp, Best Status Image

उन्होंने पूछा , “ तुम्हारा तो बायाँ हाथ ही नहीं है तो भला तुम और लड़कों का मुकाबला कैसे करोगे .”

“ ये बताना तो आपका काम है” ,ओकायो ने कहा . मैं तो बस इतना जानता हूँ कि मुझे सभी को हराना है और एक दिन खुद “सेंसेई” (मास्टर) बनना है ”

गुरु उसकी सीखने की दृढ इच्छा शक्ति से काफी प्रभावित हुए और बोले , “ ठीक है मैं तुम्हे सीखाऊंगा लेकिन एक शर्त है , तुम मेरे हर एक निर्देश का पालन करोगे और उसमे दृढ विश्वास रखोगे .”

ओकायो ने सहमती में गुरु के समक्ष अपना सर झुका दिया .

गुरु ने एक साथ लगभग पचास छात्रों को जूडो सीखना शुरू किया . ओकायो भी अन्य लड़कों की तरह सीख रहा था . पर कुछ दिनों बाद उसने ध्यान दिया कि गुरु जी अन्य लड़कों को अलग -अलग दांव -पेंच सीखा रहे हैं लेकिन वह अभी भी उसी एक किक का अभ्यास कर रहा है जो उसने शुरू में सीखी थी . उससे रहा नहीं गया और उसने गुरु से पूछा , “ गुरु जी आप अन्य लड़कों को नयी -नयी चीजें सीखा रहे हैं , पर मैं अभी भी बस वही एक किक मारने का अभ्यास कर रहा हूँ . क्या मुझे और चीजें नहीं सीखनी चाहियें ?”

गुरु जी बोले , “ तुम्हे बस इसी एक किक पर महारथ हांसिल करने की आवश्यकता है ” और वो आगे बढ़ गए.

ओकायो को विस्मय हुआ पर उसे अपने गुरु में पूर्ण विश्वास था और वह फिर अभ्यास में जुट गया .

समय बीतता गया और देखते -देखते दो साल गुजर गए , पर ओकायो उसी एक किक का अभ्यास कर रहा था . एक बार फिर ओकायो को चिंता होने लगी और उसने गुरु से कहा , “ क्या अभी भी मैं बस यही करता रहूँगा और बाकी सभी नयी तकनीकों में पारंगत होते रहेंगे ”

गुरु जी बोले , “ तुम्हे मुझमे यकीन है तो अभ्यास जारी रखो ”

ओकायो ने गुरु कि आज्ञा का पालन करते हुए बिना कोई प्रश्न पूछे अगले 6 साल तक उसी एक किक का अभ्यास जारी रखा .

सभी को जूडो सीखते आठ साल हो चुके थे कि तभी एक दिन गुरु जी ने सभी शिष्यों को बुलाया और बोले ” मुझे आपको जो ज्ञान देना था वो मैं दे चुका हूँ और अब गुरुकुल की परंपरा के अनुसार सबसे अच्छे शिष्य का चुनाव एक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किया जायेगा और जो इसमें विजयी होने वाले शिष्य को “सेंसेई” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.”

प्रतिस्पर्धा आरम्भ हुई.

गुरु जी ओकायो को उसके पहले मैच में हिस्सा लेने के लिए आवाज़ दी .

ओकायो ने लड़ना शुर किया और खुद को आश्चर्यचकित करते हुए उसने अपने पहले दो मैच बड़ी आसानी से जीत लिए . तीसरा मैच थोडा कठिन था , लेकिन कुछ संघर्ष के बाद विरोधी ने कुछ क्षणों के लिए अपना ध्यान उस पर से हटा दिया , ओकायो को तो मानो इसी मौके का इंतज़ार था , उसने अपनी अचूक किक विरोधी के ऊपर जमा दी और मैच अपने नाम कर लिया . अभी भी अपनी सफलता से आश्चर्य में पड़े ओकयो ने फाइनल में अपनी जगह बना ली .

इस बार विरोधी कहीं अधिक ताकतवर, अनुभवी और विशाल था . देखकर ऐसा लगता था कि ओकायो उसके सामने एक मिनट भी टिक नहीं पायेगा .

मैच शुरू हुआ , विरोधी ओकायो पर भारी पड़ रहा था , रेफरी ने मैच रोक कर विरोधी को विजेता घोषित करने का प्रस्ताव रखा , लेकिन तभी गुरु जी ने उसे रोकते हुए कहा , “ नहीं , मैच पूरा चलेगा ”

मैच फिर से शुरू हुआ .

विरोधी अतिआत्मविश्वास से भरा हुआ था और अब ओकायो को कम आंक रहा था . और इसी दंभ में उसने एक भारी गलती कर दी , उसने अपना गार्ड छोड़ दिया !! ओकयो ने इसका फायदा उठाते हुए आठ साल तक जिस किक की प्रैक्टिस की थी उसे पूरी ताकत और सटीकता के साथ विरोधी के ऊपर जड़ दी और उसे ज़मीन पर धराशाई कर दिया . उस किक में इतनी शक्ति थी की विरोधी वहीँ मुर्छित हो गया और ओकायो को विजेता घोषित कर दिया गया .

मैच जीतने के बाद ओकायो ने गुरु से पूछा ,” सेंसेई , भला मैंने यह प्रतियोगिता सिर्फ एक मूव सीख कर कैसे जीत ली ?”

“ तुम दो वजहों से जीते ,” गुरु जी ने उत्तर दिया . “ पहला , तुम ने जूडो की एक सबसे कठिन किक पर अपनी इतनी मास्टरी कर ली कि शायद ही इस दुनिया में कोई और यह किक इतनी दक्षता से मार पाए , और दूसरा कि इस किक से बचने का एक ही उपाय है , और वह है वोरोधी के बाएँ हाथ को पकड़कर उसे ज़मीन पर गिराना .”

ओकायो समझ चुका था कि आज उसकी सबसे बड़ी कमजोरी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी थी .

मित्रों human being होने का मतलब ही है imperfect होना. Imperfection अपने आप में बुरी नहीं होती, बुरा होता है हमारा उससे deal करने का तरीका. अगर ओकायो चाहता तो अपने बाएँ हाथ के ना होने का रोना रोकर एक अपाहिज की तरह जीवन बिता सकता था, लेकिन उसने इस वजह से कभी खुद को हीन नहीं महसूस होने दिया. उसमे अपने सपने को साकार करने की दृढ इच्छा थी और यकीन जानिये जिसके अन्दर यह इच्छा होती है भगवान उसकी मदद के लिए कोई ना कोई गुरु भेज देता है, ऐसा गुरु जो उसकी सबसे बड़ी कमजोरी को ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बना उसके सपने साकार कर सकता है.

Share4SendTweet3SharePin1

Related Posts

The Story Of virat Kohli
Inspirational Stories

Story Of Virat Kohli

September 1, 2025 - Updated on September 22, 2025
189
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Inspirational Stories

Inspirational Quotes On Insomnia, Insomnia Status For Whatsapp

October 13, 2021 - Updated on April 8, 2025
132
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Inspirational Stories

Interesting Quotes For Whatsapp Status, Interesting Daily Quotes

September 27, 2021 - Updated on April 8, 2025
133
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Inspirational Stories

Best Smile Quotes That Will Make Your Day Beautiful

September 17, 2021 - Updated on April 8, 2025
140
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Inspirational Stories

Best Status In Hindi For Whatsapp, Best Status Image

May 31, 2021 - Updated on April 24, 2025
399
Inspirational Stories

Jo apki zindagi me

August 7, 2020
112
Load More

Festivals & Important Days

Happy Bhai Dooj Wishes
Indian Festivals Wishes

25+ Happy Bhai Dooj Shayari & Wishes in Hindi

October 17, 2025 - Updated on October 19, 2025
2.5k
80+ Raksha Bandhan Shayari
Indian Festivals Wishes

80+ Raksha Bandhan Shayari

August 5, 2025 - Updated on August 6, 2025
582
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Indian Festivals Wishes

Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti Wishes, Quotes & Messages

February 3, 2023 - Updated on April 8, 2025
168
Karwa chauth Funny Lines For Husband Wife
Indian Festivals Wishes

Karwa Chauth Funny Lines For Husband-Wife, Hindi Jokes On Wife

October 7, 2025 - Updated on October 9, 2025
1.7k

Trending

Short English tag lines
Life Status

Best Life Status, Life Quotes, Short English Tag Lines

June 5, 2025 - Updated on September 9, 2025
23.6k
/good-morning-messages-wishes-quotes
Daily Wishes

Good Morning Messages, Wishes & Quotes

August 8, 2025 - Updated on August 19, 2025
15.5k
Good Morning Messeges
Daily Wishes

150+ Good Morning Messages, Wishes, Quotes & Greeting Cards

May 20, 2025 - Updated on August 20, 2025
6.7k
Happy Birthday Wishes For Friends
Birthday Wishes

100+Happy Birthday Wishes For Friends, Best Birthday Quotes

July 30, 2025 - Updated on August 21, 2025
10k

Important Days

teacher day shayari
Important Days

40+ Teacher’s Day Shayari

August 20, 2025 - Updated on September 2, 2025
2.7k
Happy Friendship Day Wishes & Quotes for Husband In Hindi
Important Days

40+ Happy Friendship Day Wishes & Quotes for Husband In Hindi

July 30, 2025 - Updated on August 20, 2025
3.9k
world ozone day
Important Days

World Ozone Day Message & Quotes, Few Lines On World Ozone Day

September 5, 2025 - Updated on September 10, 2025
2.1k
well spent day wishes
Important Days

Status On Well Spent Day, A Well Spent Day With Friends Status

August 30, 2022 - Updated on October 13, 2025
953
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
No Result
View All Result

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Anniversary Wishes
  • Birthday Wishes
  • Congratulation
  • Best Status
  • Best Quotes
  • Daily Wishes
  • Sher-o-Shayari
  • Daily Wishes
  • Famous People
  • Friendship
  • DP
  • Funny
  • Health & Beauty
  • Humour
  • Important Days
  • Indian Festivals Wishes
  • Mehndi Designs
No Result
View All Result
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.