Friday, February 13, 2026
No Result
View All Result
LoveSove.com ~ Festival Wishes, Shayari's & Quotes
No Result
View All Result
LoveSove.com ~ Festival Wishes, Shayari's & Quotes
Home Best Status Mother Status

75+ Mother And Son Quotes, Mother Son Quotes In Hindi

May 4, 2024 - Updated on March 22, 2025
in Mother Status
21 0

A mother’s love for her children is unconditional. Mother And Son Quotes  If you have a mother whose love is as vast as the ocean or your son is the light of your life, here are a few quotes to express your appreciation and gratitude to each other.

75+ Mother And Son Quotes, Mother Son Quotes In Hindi

 

बच्चे की किलकारी और हंसी जब कानों से टकराती है,
तभी एक माँ के हिस्से जमाने भर की खुशियां आती है।

अपनी ख्वाहिश को अधूरा रख बेटे की हर ख्वाहिश पूरी करती है,
जमाने से लड़कर वो उसे बड़ा करती है,
बेटे को मुस्कुराता देख खुद भी हंस लिया करती है।

लौटता हूं देर रात काम से तो घर खाली सा दिखता है,
मेरे दर्द को पूछने वाला अब कोई नहीं मिलता है,
जब देखता हूं कोने में पड़ी खाली कुर्सी तो बेबसी छा जाती है,
माँ लौट आ, तू मुझे आज भी बहुत याद आती है।

RelatedPosts

100+ Best Hindi Suvichar On Maa

100+ Beautiful Status For Mother, Mom Quotes

माँ पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

Maa Shayari in Hindi

Best Hindi Poem On Mother That Will Make Mom Proud

माँ खुशियों की जमीं होती है,
माँ बच्चों के लिए खुदा समान होती है,
देख के अपनी औलाद की आंखों में आंसू,
खुद भी जो अपनी आंखें भिगो ले, वो सिर्फ माँ ही होती है।

मेरे घर पहुंचने से पहले ही राहों में पलके बिछाए रहती है माँ,
इस दुनिया के भीड़ में कहीं गुम न हो जाऊं, इसलिए आज भी अपना पल्लू थमा देती है माँ।

पूरी दुनिया की खुशियां अगर मिल भी जाए तो क्या,
अकेलेपन में आज भी सबसे पहले तू ही याद आती है माँ।

एक बेटा अपनी माँ का सबसे बड़ा खजाना होता है।

सच कहते हैं, दुनिया में सिर्फ माँ ही इतना प्यार कर सकती है।

एक माँ का आंचल कोमल इसलिए होता है, ताकि उसका बेटा उसमें चैन की नींद सो सके।

बेटा जब माँ की नजरों के सामने हो, तो आशीर्वाद मिलता है,
जब वो अकेला हो, तो उसकी ममता और दुआओं का साथ रहता है।

बस इस जन्म में एक कर्ज चुकाना है मुझको,
जिस माँ ने संवारी है जिंदगी मेरी,
उस माँ को जिंदगी भर संभालना है मुझको।

हर आदमी एक ऐसी गर्लफ्रेंड तलाश करता है, जिसके गुण उसकी माँ से मिलते हों।

एक माँ के लिए बेटे का माँ कहकर पुकारना सबसे सुखदायक होता है।

माँ की बाहें एक बेटे के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह होती हैं।

Mother And Son Bonding Quotes in Hindi

माँ-बेटे के रिश्ते की गहराई समंदर से भी ज्यादा होती है,
इसे जितना नापना चाहोगे ये उतनी ज्यादा गहरी हो जाती है।

रिश्ते बहुत देखे हैं जमाने में हमने, लेकिन एक माँ बेटे जैसा खूबसूरत रिश्ता न देखा।

एक माँ और बेटे का रिश्ता बड़ा खास होता है,
इस रिश्ते को न दूरियां मिटा सकती हैं न मजबूरियां।

एक माँ और बेटे के रिश्ते से पवित्र कोई रिश्ता नहीं,
एक बेटे के लिए उसकी माँ के प्यार का कोई मोल नहीं।

दुनिया में माँ और बेटे के प्यार को बयां कर सके ऐसी कोई चीज नहीं,
ये वो रिश्ता है जिसमें रत्ती भर भी खोट नहीं।

दुनिया में न कभी था और न कभी होगा, जो प्यार एक माँ और बेटे के बीच होता है।

बेटे अपनी माँ के जीवन का सहारा होते हैं।

एक माँ बेटे की पहली शिक्षक होती है,
उसे जीवन का सबसे जरूरी पाठ, प्यार करना सिखाती है।

मेरी माँ मेरे जीवन का आधार है,
मैं वो बीज हूं जो मेरी माँ ने बोया है।

एक माँ ही अपने बेटे की सच्ची दोस्त होती है,
किसी भी परेशानी में उसका साथ नहीं छोड़ती है।

एक माँ के दिल की गहराई को क्या जान पाएगा ये जमाना,
लाख बुरा कर ले बेटा माँ फिर भी नहीं छोड़ती उसे मनाना और समझाना।

वो बेटा जीवन में हमेशा खुश रहता है,
जिसका विश्वास अपनी माँ पर अटल रहता है।

ये फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितना बड़ा और कामयाब हो गया हूं माँ,
जरूरत और कमी तो तेरी आज भी खलती है माँ।

Funny Mother Son Quotes In Hindi

कंप्यूटर के F5 बटन जैसा ही माँ का हाथ भी होता है,
जब भी गाल पर पड़ता है बच्चा रिफ्रेश हो जाता है।

मेरी पहली गुरु, मेरा पहला प्यार मेरी माँ है,
जिसने मेरी शैतानियों को एक झाड़ू से ठीक किया है।

खुद चाहे जी भर पीट ले माँ, लेकिन अगर कोई और हाथ तक लगा दे तो उसकी खैर नहीं।

माँ के लिए बच्चे को पालना अच्छा समय होता है,
लेकिन यह किसी गोरिल्ला युद्ध से कम नहीं होता है।

माँ के खाने के मेन्यू में तीन ही ऑप्शन होते हैं, खाना पड़ेगा, खाना पड़ेगा और खाना ही पड़ेगा, छोड़ने का तो सवाल ही नहीं।

एक सफल माँ बनने की यही कहानी है,
एक प्यारी सी मुस्कान और झाड़ू से सुतान।

एक माँ और बेटे का रिश्ता ठीक वैसा होता है,
जैसा एक मदारी और बंदर के बीच होता है।

माँ के कदमों में स्वर्ग है,
माँ के आशीर्वाद में सफलता है,
और माँ के बेलन में सही जीवन की दिशा है।

Mother Son Quotes For Birthday In Hindi

Mother And Son Quotes, Mother Son Quotes In Hindi

मैं शुक्रगुजार हूं उस भगवान की जिसने तुम्हें मेरे जीवन में भेजा, तुम्हारी एक मुस्कुराहट मेरे हजारों दुख दूर कर देती है। जन्मदिन की शुभकामनाएं बेटा!

जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बेटा, कोई फर्क नहीं पड़ता की तुम कितने बड़े हो गए हो, मेरे लिए तुम अब भी वही छोटे से बच्चे हो। हैप्पी बर्थडे बेटा!

जब तुमने मेरी कोख से जन्म लिया था, वो पल मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था। मैं शायद दुनिया की सबसे खुशनसीब माँ हूं, जिसे तुम्हारे जैसा बेटा मिला है। हैप्पी बर्थडे!

मेरे लिए दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं, जो तुमसे ज्यादा अहमियत रखती हो, मेरे लाल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

तुम मेरे लिए सबकुछ हो, तुम्हारे बिन मेरी जिंदगी कुछ भी नहीं, तुम्हारे बिना मेरा जीवन में कुछ नहीं, क्योंकि तुम ही मेरे दिल की धड़कन हो। हैप्पी बर्थडे बेटा!

मेरी आंखों के तारे मेरे सुपर हीरो को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयां, यूं ही हंसते खेलते रहो। हैप्पी बर्थडे!

मेरे जीवन को खुशियों से भर देने के लिए शुक्रिया, तुम्हारी एक मुस्कुराहट मेरे लिये सबसे कीमती है, मैं तुम्हे बहुत प्यार करती हूं। हैप्पी बर्थडे बेटा!

हमारे जीवन में कई बड़े लोग आते हैं, जिनसे हम आशीर्वाद लेते हैं, पर जीवन में सबसे बड़ा आशीर्वाद माँ का होता है। हैप्पी बर्थडे मॉम!

मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। मेरा अस्तित्व ही आपसे है, मुझे जीवन देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे माँ!

हमेशा दूसरों के लिए जीने वाली, सबको खुश रखने वाली, दुनिया की सबसे प्यारी मॉम को हैप्पी बर्थडे।

मेरे अच्छे बुरे में हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिये शुक्रिया माँ। हैप्पी बर्थडे, आपका जन्मदिन खुशियों भरा हो।

ये फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल की हो गईं हैं, मेरी नजरों में आप आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। हैप्पी बर्थडे माँ!

मेरे जीवन को इतना खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू माँ। आप मेरे लिए सबकुछ हैं। हैप्पी बर्थडे!

दुनिया की सबसे अच्छी कुक और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को हैप्पी बर्थडे, आपके जन्मदिन पर भगवान आपकी हर ख्वाहिश पूरी करे माँ।

Tags: Relationships
Share9SendTweet6SharePin2

Related Posts

Best Hindi Suvichar On Maa
Mother Status

100+ Best Hindi Suvichar On Maa

July 20, 2025 - Updated on August 3, 2025
449
Beautiful Quotes For Mother
Mother Status

100+ Beautiful Status For Mother, Mom Quotes

May 10, 2024 - Updated on August 26, 2025
674
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Mother Status

माँ पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

May 19, 2023 - Updated on March 30, 2025
118
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Mother Status

Maa Shayari in Hindi

May 18, 2023 - Updated on April 1, 2025
120
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Mother Status

Best Hindi Poem On Mother That Will Make Mom Proud

September 3, 2022 - Updated on April 9, 2025
343
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Mother Status

Happy Birthday Message For Mother In Law, Quotes Status

September 25, 2021 - Updated on April 25, 2025
190
Load More
Leave Comment

Festivals & Important Days

Happy Bhai Dooj Wishes
Indian Festivals Wishes

25+ Happy Bhai Dooj Shayari & Wishes in Hindi

October 17, 2025 - Updated on October 19, 2025
2.5k
80+ Raksha Bandhan Shayari
Indian Festivals Wishes

80+ Raksha Bandhan Shayari

August 5, 2025 - Updated on August 6, 2025
582
LoveSove.com — Festival Wishes, Shayari’s & Quotes
Indian Festivals Wishes

Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti Wishes, Quotes & Messages

February 3, 2023 - Updated on April 8, 2025
168
Karwa chauth Funny Lines For Husband Wife
Indian Festivals Wishes

Karwa Chauth Funny Lines For Husband-Wife, Hindi Jokes On Wife

October 7, 2025 - Updated on October 9, 2025
1.7k

Trending

Short English tag lines
Life Status

Best Life Status, Life Quotes, Short English Tag Lines

June 5, 2025 - Updated on September 9, 2025
23.6k
/good-morning-messages-wishes-quotes
Daily Wishes

Good Morning Messages, Wishes & Quotes

August 8, 2025 - Updated on August 19, 2025
15.5k
Good Morning Messeges
Daily Wishes

150+ Good Morning Messages, Wishes, Quotes & Greeting Cards

May 20, 2025 - Updated on August 20, 2025
6.7k
Happy Birthday Wishes For Friends
Birthday Wishes

100+Happy Birthday Wishes For Friends, Best Birthday Quotes

July 30, 2025 - Updated on August 21, 2025
10k

Important Days

teacher day shayari
Important Days

40+ Teacher’s Day Shayari

August 20, 2025 - Updated on September 2, 2025
2.7k
Happy Friendship Day Wishes & Quotes for Husband In Hindi
Important Days

40+ Happy Friendship Day Wishes & Quotes for Husband In Hindi

July 30, 2025 - Updated on August 20, 2025
3.9k
world ozone day
Important Days

World Ozone Day Message & Quotes, Few Lines On World Ozone Day

September 5, 2025 - Updated on September 10, 2025
2.1k
well spent day wishes
Important Days

Status On Well Spent Day, A Well Spent Day With Friends Status

August 30, 2022 - Updated on October 13, 2025
953
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
No Result
View All Result

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Anniversary Wishes
  • Birthday Wishes
  • Congratulation
  • Best Status
  • Best Quotes
  • Daily Wishes
  • Sher-o-Shayari
  • Daily Wishes
  • Famous People
  • Friendship
  • DP
  • Funny
  • Health & Beauty
  • Humour
  • Important Days
  • Indian Festivals Wishes
  • Mehndi Designs
No Result
View All Result
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.